
बक्सर: बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव रेलवे स्टेशन पर डाउन लाइन में जा रही मालगाड़ी का एक डिब्बा डिरेल हो गया। बताया जा रहा है कि चार चक्के पटरी से उतर गए है। बड़ी दुर्घटना होने से मालगाड़ी बाल-बाल बची। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, डाउन लुप लाइन में पार्सल वैन के इंजन से सटी एक बोगी डिरेल हो गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, इंजन से सटी एक बोगी के चार पहिये डिरेल होने के बाद चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगकार मालगाड़ी को रोक कर स्थानीय स्टेशन से लेकर दानापुर कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। बक्सर के साथ ही दानापुर से भी रेलवे की टीम डुमरांव पहुंच गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...