Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना नदी में नाव पलटी, लुधियाना के 10 श्रद्धालुओं की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

April 10, 2026

मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना नदी में नाव पलटी, लुधियाना के 10 श्रद्धालुओं की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन में एक बड़ा हादसा हो गया। यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव (स्टीमर) पलट गई। इस दुर्घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

ये सभी लोग पंजाब के लुधियाना से थे

यह हादसा दोपहर करीब 3:15 बजे केशी घाट पर हुआ, जो बांके बिहारी मंदिर से लगभग ढाई किलोमीटर दूर है। नाव में करीब 32 लोग सवार थे। ये सभी लोग पंजाब के लुधियाना से वृंदावन दर्शन के लिए आए थे। बताया जा रहा है कि नाव पैंटून पुल (अस्थायी पुल) से टकरा गई, जिसके कारण वह संतुलन खो बैठी और पलट गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस, गोताखोर और मेडिकल टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

 

अब तक 14 लोगों को सुरक्षित बचाया गया 

अब तक 14 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बाकी लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना की मदद ली जा रही है। बचाव अभियान लगातार जारी है। मथुरा के जिलाधिकारी चंद प्रकाश सिंह ने बताया कि लापता लोगों की खोज की जा रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

जिन्होंने प्रियजनों को खोया, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं: पीएम मोदी 

वृंदावन नाव हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफसोस जताया है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ”उत्तर प्रदेश के मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना से गहरा दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।”

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया

इस घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और अधिकारियों को तेजी से राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के बेहतर इलाज और मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने के आदेश भी दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना बहुत दुखद है और भगवान से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और उनके परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति मिले।

मैं उत्तर प्रदेश सरकार के संपर्क में हूं- मुख्यमंत्री मान

इस हादसे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी दुख जताया है। सीएम मान ने कहा, ”आज जगराओं शहर के निवासियों को वृंदावन में दर्शन के लिए ले जा रही एक नाव मथुरा के पास यमुना नदी में पलट गई; इस नाव में 32 लोग सवार थे। मुझे बड़े दुख के साथ आपको सूचित करना पड़ रहा है कि कुछ श्रद्धालुओं की डूबने से मृत्यु हो गई है। मैं उत्तर प्रदेश सरकार के संपर्क में हूं। शेष विवरण बाद में साझा किए जाएंगे।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें