Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mallikarjun Kharge और Rahul Gandhi ने स्वर्ण पदक जीतने के लिए Neeraj Chopra को दी बधाई

August 28, 2023

Mallikarjun Kharge और Rahul Gandhi ने स्वर्ण पदक जीतने के लिए Neeraj Chopra को दी बधाई

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने सोमवार को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को बधाई दी और कहा कि उनके शानदार प्रदर्शन ने फिर से देश गौरवान्वित है और युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। खड़गे ने एक्स, पूर्व में ट्विटर पर कहा, कि ‘नीरज चोपड़ा के शानदार प्रदर्शन ने फिर से भारत को गौरवान्वित किया है। हम यह देखकर रोमांचित हैं कि उनकी प्रतिभा, समर्पण और कड़ी मेहनत ने उन्हें स्वर्ण पदक जीतने वाला पहला भारतीय बना दिया है।‘ प्रतिष्ठित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप और उनकी शानदार उपलब्धियों की बढ़ती सूची में एक और उपलब्धि जुड़ गई।‘ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘नीरज को बहुत-बहुत बधाई। आप लगातार मजबूत होते जाएं और युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करते रहें।‘

राहुल गांधी ने भी चोपड़ा को बधाई दी और एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ’नीरज चोपड़ा को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा, ‘एक बार फिर उन्होंने भारत को विश्व मंच पर गौरवान्वित किया। देश के खिलाड़ियों की नई पीढ़ी को नीरज की प्रतिबद्धता और अनुशासन से प्रेरणा मिलती रहेगी।‘

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी चोपड़ा की प्रशंसा की और एक ट्वीट में कहा, ‘भाला फेंक में नीरज चोपड़ा का स्वर्ण पदक शानदार था। वह न केवल विश्व चैंपियन हैं, बल्कि ट्रैक क्षेत्र के बाहर भी एक सच्चे चैंपियन हैं। उनके साहसी रुख को कौन भूल सकता है, इस साल मई में जब प्रदर्शनकारी महिला पहलवानों को राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर घसीटा गया था।‘ रमेश ने भारतीय एथलीटों के प्रदर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा,‘ मुहम्मद अनस याहिया, अमोज जैकब, मुहम्मद अजमल वरियाथोडी और राजेश रमेश की हमारी 4गुणा 400 मीटर रिले टीम के प्रदर्शन ने वास्तव में देश के दिलों पर कब्जा कर लिया। उनका प्रदर्शन इस भावना को प्रदर्शति करता है: जुडेगा भारत, जीतेगा इंडिया,।

यह टिप्पणी भारत के ओलंपिक चैंपियन चोपड़ा द्वारा रविवार को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिए ऐतिहासिक पहला स्वर्ण पदक जीतने के बाद आई। पिछले कुछ महीनों से चोट से परेशान चल रहे चोपड़ा ने हंगरी की राजधानी में अपनी 88.17 के भाला फेंककर प्रतियोगिता में बाजी मार ली। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87.82 की दूरी के साथ रजत पदक जीता, जो उनके देश के लिए पहला विश्व चैंपियनशिप पदक है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें