Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, कहा- वो झालमुड़ी का वादा कर रहे हैं, लेकिन मैं आपको भेलपुरी खिलाऊंगी

April 24, 2026

ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, कहा- वो झालमुड़ी का वादा कर रहे हैं, लेकिन मैं आपको भेलपुरी खिलाऊंगी

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनावी माहौल के बीच बयानबाज़ी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के बौबाजार इलाके में एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

‘झालमुड़ी बनाम भेलपुरी’ पर तंज

रैली में ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए ‘झालमुड़ी’ का सहारा ले रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘वे आपको झालमुड़ी का वादा कर रहे हैं, लेकिन मैं आपको भेलपुरी खिलाऊंगी।’ उन्होंने आरोप लगाया कि झारग्राम में प्रधानमंत्री के झालमुड़ी खाने का कार्यक्रम पहले से तय और तैयार किया गया था।

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला- नाबालिग लड़की को गर्भावस्था जारी रखने के लिए नहीं किया जा सकता मजबूर

वीडियो पर उठाए सवाल

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के झालमुड़ी खाते हुए वायरल वीडियो पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि जिस दुकान पर यह घटना दिखाई गई, वहां पहले से कैमरे और सीसीटीवी लगाए गए थे। सुरक्षा कारणों का हवाला देकर झालमुड़ी बाहर से बनाकर लाई गई थी और दुकानदार को केवल 10 रुपये दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब चुनावी प्रचार का हिस्सा है।

खान-पान के जरिए संदेश

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में अलग-अलग राज्यों के खाने का जिक्र करते हुए कहा कि वे हर तरह का खाना खाती हैं और सभी धर्मों का सम्मान करती हैं। हम तीखी झालमुड़ी खाते हैं, लेकिन क्या आपने मछली और चिकन करी खाई है? मैं ढोकला, डोसा, लिट्टी, ठेकुआ और सत्तू भी खाती हूं। ईद पर सेवइयां और हलवा भी खाती हूं, इसलिए मुझे धर्म मत सिखाइए।

पीएम मोदी का जवाब

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृष्णानगर में रैली के दौरान तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि उनकी झालमुड़ी ने सत्तारूढ़ पार्टी को झटका दिया है। पीएम मोदी ने टीएमसी पर घुसपैठ को बढ़ावा देने और राज्य में कानून-व्यवस्था खराब करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने मातुआ और नामशूद्र समुदायों को समर्थन देने का वादा किया।
उन्होंने यह भी कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत नागरिकता देने की प्रक्रिया को और तेज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: मुंबई में मंत्री से बहस करने वाली महिला पर केस दर्ज, रैली से जाम लगने पर हुई थी कहासुनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें