अंबाला। जीआरपी ने एक युवती को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने और उकसाने के आरोप में एक पूर्व फौजी को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़ से बाहर चल रहा था आरोपी
युवती के पिता रघुबीर सिंह ने शिकायत दी थी कि आरोपी राजविंदर सिंह उनकी बेटी को लगातार परेशान कर रहा था। इस कारण उनकी बेटी ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ना के चलते ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से ही आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खेड़ी सफी गांव में दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी राजविंदर सिंह को पकड़ लिया।
कोर्ट ने दो दिन के रिमांड पर भेजा
राजविंदर सिंह पिछले तीन महीने से फरार चल रहा था। जीआरपी ने आरोपी को वीरवार दोपहर उसके गांव के पास से हिरासत में लिया। जीआरपी ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत कार्रवाई की है, जो पूर्व में आईपीसी की धारा 306 लगाई है। इस धारा के तहत दोष सिद्ध होने पर 10 साल तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है, जिससे कि गहनता से पूछताछ हो सके। जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि जीआरपी थाने में कौलां गांव निवासी रघुबीर सिंह की शिकायत पर 7 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
Also Read :
Also Read :
Also Read :

