Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : युवक-युवती को टोका तो बदमाशों ने उतारा मौत के घाट

Death

Death

अंबाला। किसी को सड़क पर खड़े किसी जोड़े को टोकने का फल अपनी जान देकर भी चुकाना पड़ सकता है। ठीक ऐसा ही हुआ शहर के कलाल माजरी इलाके में। यहां सड़क पर खड़े एक युवक-युवती को टोकने का फल व्यक्ति और उसके परिवार को चुकाना पड़ा।

ईंट लगने से घायल हुआ रामनाथ

मामूली कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने उसके परिवार पर हमला कर दिया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान रामनाथ के रूप में हुई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी में रामनाथ ने गली में खड़े युवक-युवती को वहां से हटने के लिए कहा था। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। देरशाम कुछ युवक दोबारा रामनाथ के घर पहुंचे और परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान ईंट लगने से रामनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन घायल रामनाथ को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस जगह-जगह दे रही दबिश

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। इस मामले में सिटी थाना शहर के थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने कहा कि मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Exit mobile version