Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

मणिपुर: थाने और विधायकों के आवास पर हमला करने के मामले में 8 लोग गिरफ्तार

November 30, 2024

मणिपुर: थाने और विधायकों के आवास पर हमला करने के मामले में 8 लोग गिरफ्तार

इंफाल। हिंसा प्रभावित मणिपुर में पुलिस थाने और विधायकों के आवास पर हमले के मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बयान में कहा गया है कि 16 नवंबर को विधायकों की संपत्तियों में आगजनी करने के मामले में इंफाल पश्चिम जिले के पटसोई पुलिस थाना क्षेत्र के कियाम ममांग लेईकाई के निवासी चोंगथम थोइचा (20) को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, 27 नवंबर को काकचिंग थाने और जवानों पर हमला करने के मामले में बृहस्पतिवार को सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। बयान में कहा गया, ‘‘विधायकों की संपत्तियां तोड़-फोड़ने करने के आरोप में 16 नवंबर को गिरफ्तार किए गए चार लोगों की रिहाई की मांग को लेकर 27 नवंबर को हमला किया गया था।’’

मेइती समुदाय की छह महिलाओं और बच्चों के शव नदी में मिलने के बाद आक्रोशित भीड़ ने इंफाल घाटी में कई विधायकों के घरों में तोड़फोड़ की। जिरीबाम जिले में 11 नवंबर को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद कुकी उग्रवादियों ने लोगों का कथित तौर पर अपहरण कर लिया था। सुरक्षा बलों ने दस कुकी उग्रवादी को मार गिराया था।’’ इंफाल घाटी में रहने वाले मेइती और आसपास के पहाड़ी इलाकों के निवासी कुकी-जो समुदाय के लोगों के बीच पिछले साल मई से जारी जातीय हिंसा में 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें