Site icon Dainik Savera Times

Manipur: संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने सेना पोस्ट पर की फायरिंग, 30 मिनट चली मुठभेड़

Manipur: Suspected Kuki militants opened fire on army post

Manipur: Suspected Kuki militants opened fire on army post

नेशनल डेस्क: मणिपुर में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। मणिपुर पुलिस के मुताबिक, 25 मार्च की रात करीब 11:40 बजे संदिग्ध हथियारबंद कुकी उग्रवादियों ने फूउलजंग और गोथोल इलाके के पास फायरिंग की। इस दौरान उन्होंने फूगकचाओ अवांग लेइकाई में मौजूद इंडियन आर्मी की एक पोस्ट को निशाना बनाया।

यह भी पढ़ें-
28 मार्च को बंगाल जाएंगे अमित शाह, TMC सरकार के खिलाफ BJP जारी करेगी चार्जशीट
Middle East War Impact: मिडिल ईस्ट से आती हैं ये जरूरी चीजें, कमी होने पर बढ़ जाएंगे दाम!
नहीं रहे ये मशहूर एक्टर, मनोरंजन जगत में दौड़ी शोक की लहर

दोनों तरफ से 30 मिनट तक गोलीबारी हुई, सर्च ऑपरेशन शुरू

फायरिंग के जवाब में सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 58वीं बटालियन ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से करीब 30 मिनट तक गोलीबारी हुई। घटना के बाद 26 मार्च की सुबह से सेना, CRPF, मणिपुर पुलिस और इंडियन रिज़र्व बटालियन (IRB) ने मिलकर पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। यह ऑपरेशन फायरिंग वाले इलाके और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में चलाया जा रहा है।

सुरक्षा बल इलाके में पूरी तरह सतर्क

पुलिस ने कहा है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और सुरक्षा बल इलाके में पूरी तरह सतर्क हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई भी जानकारी शेयर करने से पहले उसकी पुष्टि कर लें। इससे पहले भी सुरक्षा बलों ने कार्रवाई करते हुए यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (UNLF) के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी पटसोई थाना क्षेत्र से हुई थी। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।

सेना ने 6 बंकरों को ध्वस्त किया

इसके अलावा, इंफाल वेस्ट जिले में लिटन और मोंगकट चेपू के ऊपरी इलाकों में सुरक्षा बलों ने अवैध रूप से बनाए गए 6 बंकरों को ध्वस्त किया। इस कार्रवाई के बाद इन इलाकों में हालात काफी हद तक नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य में कुल मिलाकर स्थिति सामान्य रही है, लेकिन सुरक्षा बल अब भी संवेदनशील इलाकों में सर्च ऑपरेशन और निगरानी जारी रखे हुए हैं, ताकि किसी भी तरह की हिंसा को रोका जा सके।

Exit mobile version