Site icon Dainik Savera Times

Manjinder Sirsa को किया गया भाजपा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त

नयी दिल्ली : दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के पूर्व प्रमुख मनजिंदर सिंह सिरसा को मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया। भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सिरसा को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।’’ सिरसा पहले शिरोमणि अकाली दल में थे। वर्ष 2021 में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। वह दिल्ली विधानसभा में राजौरी गार्डन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं।

Exit mobile version