Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

मनमोहन का अंतिम संस्कार किसी विशेष स्थान पर कराया जाना चाहिए था: अशोक गहलोत

December 28, 2024

मनमोहन का अंतिम संस्कार किसी विशेष स्थान पर कराया जाना चाहिए था: अशोक गहलोत

जयपुर: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने डा मनमोहन सिंह जैसे महान व्यक्तित्व के अंतिम संस्कार एवं स्मारक बनाने को लेकर अनावश्यक विवाद पैदा किया है और जिस व्यक्तित्व को दुनिया सम्मान दे रही है उनका अंतिम संस्कार किसी विशेष स्थान की जगह निगम बोध घाट पर कराया गया है। गहलोत ने शनिवार को अपने बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 में हमारी सरकार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा मांग किए बिना ही पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत के निधन के बाद उनके परिवार से बात कर जयपुर में उनके अंतिम संस्कार के लिए तुरंत विशेष जगह आवंटित की एवं वहीं स्मारक निर्माण कराया।

कांग्रेस सरकार ने 2012 में महाराष्ट्र में श्री बाल ठाकरे के निधन के बाद मुंबई के शिवाजी पार्क में विशेष स्थान आवंटित कर अंतिम संस्कार कराया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सभी पार्टियों के नेताओं को सम्मानजनक विदाई दी परन्तु भाजपा द्वारा डॉ मनमोहन सिंह के साथ ऐसा व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है। आज उनके निधन पर पूरा देश शोक में है एवं देश के लोगों ने सरकार के इस कदम पर नाराजगी जताई तब जनभावना के दबाव में भाजपा सरकार भविष्य में स्मारक बनाने की घोषणा कर रही है।

ये भी पढ़ें- समुद्री सुरक्षा से उड़ानों तक स्थिति सामान्य, 24 घंटे में 49 समेत 2,729 भारतीय नाविक लौटे देश

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें