Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mann Ki Baat: ऑपरेशन सिंदूर से लेकर युवा शक्ति तक, पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में कही ये बड़ी बातें

December 28, 2025

Mann Ki Baat: ऑपरेशन सिंदूर से लेकर युवा शक्ति तक, पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में कही ये बड़ी बातें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2025 में आखिरी बार मन की बात के तहत देश को संबोधित किया। मन की बात कार्यक्रम के इस 129वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने कहा कि 2025 ने हमें ऐसे कई पल दिए, जिस पर हर भारतीय को गर्व हुआ। अपने संबोधन में पीएम ने देश को 2025 में खेल के मैदान पर मिली बड़ी सफलताओं का जिक्र किया। इसके बाद उन्होंने इस साल सेना का शौर्य बना ऑपरेशन सिंदूर, स्वतंत्रता सेनानी पार्वती गिरि, एंटीबायोटिक दवाओं, कश्मीर के बारामूला में मिले बौद्ध स्तूपों के अवशेष और देश में युवा की भागेदारी समेत कई अहम मुद्दों पर बातचीत की। आइये इसे विस्तार से जानते हैं…

खेलों में 2025 भारत के लिए ऐतिहासिक साल रहा
प्रधानमंत्री ने कहा कि साल 2025 खेलों के लिए बहुत यादगार रहा। भारत ने अलग–अलग खेलों में दुनिया के सामने अपना दम दिखाया। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने 9 मार्च 2025 को दुबई में न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती। यह जीत इसलिए खास थी क्योंकि 2013 के बाद भारत पहली बार यह खिताब जीत पाया

महिला खिलाड़ियो के लिये इतिहास रचने वाला रहा साल
2 नवंबर 2025 को भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार महिला विश्व कप जीता। भारत की बेटियों ने पहली बार महिला ब्लाइंड टी20 विश्व कप जीतकर भी दुनिया को चौंका दिया। कोलंबो में खेले गए फाइनल में भारत ने नेपाल को हराया।

एशिया में भी भारत की चमक
28 सितंबर 2025 – दुबई में खेले गए एशिया कप टी20 फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता।

अन्य खेलों में भी भारत का जलवा
भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप हॉकी जीता। पुरुष और महिला मुक्केबाजों ने बॉक्सिंग में कई पदक जीतकर अपना दबदबा कायम रखा।

पैरा एथलीटों की सफलता
पीएम मोदी ने भावुक होकर कहा “हमारे पैरा एथलीटों ने विश्व चैंपियनशिप में कई पदक जीतकर दिखा दिया कि कोई भी बाधा हौसले को रोक नहीं सकती।”

सेना ने दिखाया अपना शौर्य
प्रधानमंत्री ने सेना के बहादुर जवानों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की सेना के साहस और त्याग का एक बड़ा उदाहरण रहा, जिसने देश का सिर गर्व से ऊँचा किया।

देश के इतिहास और विरासत पर बातें…
संबोधन में पीएम ने कुछ और अहम विषयों पर भी बात की। इस दौरान उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी पार्वती गिरि को याद किया और कहा कि ऐसे वीरों ने ही देश को आजादी दिलाई।

 

एंटीबायोटिक दवाओं पर चर्चा
प्रधानमंत्री ने एंटीबायोटिक दवाओं के बढ़ते उपयोग पर बात करते हुए जागरूक होने की जरूरत भी बताई।

कश्मीर की ऐतिहासिक खोज
उन्होंने बताया कि जम्मू–कश्मीर के बारामूला में बौद्ध स्तूपों के अवशेष मिले, जो हमारी प्राचीन संस्कृति का प्रमाण हैं। पीएम मोदी ने गर्व से कहा कि आज देश के युवा नए–नए क्षेत्रों में आगे आकर देश के विकास में जैसी भागीदारी दिखा रहे हैं, वह बहुत प्रेरणादायक है।

2026 – नई उम्मीदों का साल
संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री ने कहा “हम गर्व से कह सकते हैं कि साल 2025 ने भारत को और ज्यादा आत्मविश्वास दिया है। अब 2026 नई उम्मीदों और नए संकल्पों के साथ भारत को आगे ले जाने के लिए तैयार है।”

ये भी पढ़ेंः Pakistan के राष्ट्रपति का बड़ा बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समय बंकरों में छिपी थी PAK सेना

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें