Mahatma Gandhi death anniversary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 77वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा कि बापू के आदर्श हमें एक विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बापू को याद करते हुए एक्स पर लिखा, ‘सत्य, अहिंसा और अन्याय के खिलाफ संघर्ष के भारतीय मूल्यों को पूरी दुनिया में लोकप्रिय बनाने वाले, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी पुरुष महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से वंदन करता हूं। महात्मा गांधी जी ने देश को एकता के सूत्र में बांधकर आजादी के आंदोलन को मजबूती दी। स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने की दिशा में उनके विचार देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे।‘
सत्य, अहिंसा और अन्याय के ख़िलाफ़ संघर्ष के भारतीय मूल्यों को पूरी दुनिया में लोकप्रिय बनाने वाले, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी पुरुष महात्मा गाँधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से वंदन करता हूँ।
महात्मा गाँधी जी ने देश को एकता के सूत्र में बाँधकर आज़ादी के… pic.twitter.com/FsXJilTyFL
— Amit Shah (@AmitShah) January 30, 2025
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। उन्होंने गांधी के विचारों का जिक्र करते हुए एक्स लिखा, ‘सबसे बड़ी मदद जो आप मुझे दे सकते हैं, वह है अपने दिलों से डर को दूर भगाना। शहीद दिवस पर, हम बापू को श्रद्धांजलि अर्पति करते हैं, जो हमारे राष्ट्र के मार्गदर्शक प्रकाश हैं। सत्य, अहिंसा, सवरेदय और सर्वधर्म समभाव के उनके विचार हमारे मार्ग को रोशन करते रहते हैं। हमें उन लोगों के खिलाफ लड़ने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए, जो सभी के लिए समानता और उत्थान के उनके आदशरें को नष्ट करना चाहते हैं। आइए हम भारत की विविधता में एकता की रक्षा करें और सभी के लिए न्याय और समानता सुनिश्चित करें।‘
“The greatest help you can give me is to banish fear from your hearts.”
~ Mahatma Gandhi
On Martyrs’ Day, we pay our deepest respects to Bapu — the guiding light of our nation.
His ideas of Satya, Ahimsa, Sarvodaya and Sarvadharma Sambhava continue to light our path.
We… pic.twitter.com/WYQb5ibQQl
— Mallikarjun Kharge (@kharge) January 30, 2025
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा, ‘सत्य और अहिंसा के शाश्वत पुजारी, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महान नेता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिश: नमन करता हूं। बापू के स्वदेशी व स्वावलंबन केंद्रित विचार, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के पथ प्रशस्त कर रहे हैं। उनके जीवन आदर्श सम्पूर्ण मानवता को सदैव प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे।‘
सत्य और अहिंसा के शाश्वत पुजारी, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महान नेता ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन करता हूँ।
बापू के स्वदेशी व स्वावलंबन केंद्रित विचार, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के पथ प्रशस्त कर रहे हैं। उनके जीवन आदर्श सम्पूर्ण मानवता को… pic.twitter.com/SoSucUVnFP
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) January 30, 2025
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, ‘सत्य, अहिंसा और सद्भाव के उपासक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सादर नमन! उन्होंने ब्रिटिश उपनिवेश के विरुद्ध जन-जन को प्रेरित कर स्वाधीनता संग्राम की नींव को मजबूत किया। महात्मा गांधी ने पूरे विश्व को मानवता और नैतिकता की सीख दी।‘
बता दें कि नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या कर दी। गोडसे ने उस समय महात्मा गांधी पर गोली चलाई थी, जब वह प्रार्थना सभा में थे।