नेशनल डेस्कः अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो शनिवार को कोलकाता पहुंचे, जिसके साथ उनकी चार दिवसीय भारत यात्रा की शुरुआत हो गई। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब वॉशिंगटन और नई दिल्ली के संबंधों पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है। वहीं, भारत पहुंचने पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें इस दौरे से काफी उम्मीदें हैं।
ये भी पढे़ं :-
कोलकाता पहुंचने के बाद मार्को रूबियो नई दिल्ली आ गए। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों और कई महत्वपूर्ण वैश्विक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। माना जा रहा है कि उनकी यात्रा के दौरान व्यापार, रक्षा सहयोग, ऊर्जा संबंधों और ‘क्वाड’ (Quad) फ्रेमवर्क के तहत रणनीतिक साझेदारी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
Happy to receive the US Secretary of State, Mr. Marco Rubio.
We discussed sustained progress in the India-US Comprehensive Global Strategic Partnership and issues related to regional and global peace and security.
India and the United States will continue to work closely for… pic.twitter.com/CuD0DdDXB7
— Narendra Modi (@narendramodi) May 23, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का स्वागत कर उन्हें खुशी हुई। उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में लगातार हो रही प्रगति और क्षेत्रीय तथा वैश्विक शांति एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका वैश्विक कल्याण के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।
रुबियो कल विदेश मंत्री जयशंकर से मिलेंगे
रविवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा वे अमेरिकी दूतावास द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी शामिल होंगे। गौरतलब है कि Hillary Clinton के 2012 के कोलकाता दौरे के बाद मार्को रूबियो इस शहर का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी विदेश मंत्री बने हैं।
ये भी पढे़ं :-

