Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

नोबेल शांति विजेता Maria Machado ने भारत को किया सम्मानित, PM मोदी से की खास अपील

October 25, 2025

नोबेल शांति विजेता Maria Machado ने भारत को किया सम्मानित, PM मोदी से की खास अपील

नई दिल्ली: 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो ने भारत को दुनिया के सबसे मजबूत लोकतंत्रों में से एक बताया है। एक टीवी इंटरव्यू में मचाडो ने कहा कि भारत वेनेजुएला के लिए महत्वपूर्ण साझेदार बन सकता है और दोनों देशों के बीच लोकतंत्र के बाद कई क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाएं हैं।

मचाडो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद करने की इच्छा जताई और स्वतंत्र वेनेजुएला में उनके स्वागत की अपील की। उन्होंने कहा,“मैं प्रधानमंत्री मोदी से बात करना चाहती हूं और उन्हें स्वतंत्र वेनेजुएला में जल्दी आमंत्रित करना चाहती हूं।” उन्होंने भारत की लोकतांत्रिक भूमिका की भी तारीफ की और कहा कि लोकतंत्र को मजबूत रखना बहुत जरूरी हैभारत की लोकतांत्रिक भूमिका प्रेरणादायक है और लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखना हर राष्ट्र की जिम्मेदारी है। महात्मा गांधी की अहिंसात्मक लड़ाई पूरी दुनिया के लिए मिसाल है। शांति रखना कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत है।”

वेनेजुएला के हालात पर मचाडो की बात

मारिया मचाडो ने 2024 के वेनेजुएला राष्ट्रपति चुनाव का जिक्र करते हुए बताया कि विपक्ष ने भारी बहुमत से जीत हासिल की थी, लेकिन निकोलस मादुरो सरकार ने चुनाव रद्द कर दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने शांतिपूर्ण रास्ते से सत्ता हस्तांतरण का प्रस्ताव रखा था, लेकिन मादुरो ने इसे अस्वीकार कर दिया और देश में दमन की कार्रवाई शुरू कर दी।

अंतरराष्ट्रीय समर्थन और उम्मीद

मचाडो ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लोकतंत्र बहाली में उनके सहयोगियों में शामिल हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते मादुरो को शांति से सत्ता छोड़नी पड़ेगी।

ये भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गई महिला, अंतर्वस्त्रों में छुपाए थे सोने के बिस्किट, देखें Video

भारत और वेनेजुएला के लिए अवसर

मचाडो ने भारत को लोकतंत्र और मानवाधिकार के लिए अपनी आवाज उठाने वाले देशों में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला में लोकतंत्र बहाल होने के बाद भारत की कंपनियां ऊर्जा, इंफ्रास्ट्रक्चर और दूरसंचार के क्षेत्रों में निवेश कर सकती हैं। इसके अलावा, भारत का लोकतांत्रिक अनुभव वेनेजुएला के लोकतंत्र के पुनर्निर्माण में मार्गदर्शन कर सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें