Site icon Dainik Savera Times

Haryana : फिर मर्यादा भूले मासूम शर्मा, अब पत्रकारों पर भड़के, फिर दी सफाई

haryanvi-singer-abused

haryanvi-singer-abused

चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा और विवादों का चोली दामन का साथ है। दोनों एक दूसरे को छोड़ने को तैयार ही नहीं हैं। अभी एक विवाद थमा नहीं था कि दूसरा गले डाल लिया। अपनी फिल्म लाइसेंस का प्रमोशन करने चंडीगढ़ पहुंचे मासूम शर्मा पत्रकारों से भिड़ गए।

पहले भूले मर्यादा, फिर दी सफाई

उन्होंने पत्रकारों के लिए तू जैसे शब्द का इस्तेमाल किया। इसके बाद एक पत्रकार से ये भी कहा कि आपको भेजा किसने है? मासूम शर्मा की अमर्यादित भाषा के बाद पत्रकारों ने मासूम शर्मा को घेर लिया और उनकी भाषा शैली पर सवाल उठाए। इस पर उन्होंने कहा कि मैं अभी भी मानसिक दबाव में हूं, परेशान हूं, जिसकी वजह से ये हुआ है। इससे पहले मासूम शर्मा से देहरादून में हुए कार्यक्रम के दौरान विवाद को लेकर सवाल किया। महिला आयोग के समन पर कहा कि समन आया है। जिसका रिप्लाई दे दिया है। देहरादून में जो हुआ। उसके लिए माफी मांग चुका हूं। लोगों को अगर अभी गिला है तो फिर माफी मांगता हूं।

देहरादून में मामला दर्ज है, वहां भी जाना है

मासूम शर्मा ने फिर से दोहराया कि मुझे और मेरे भाई को धमकी मिली थी। इससे मैं तनाव में था। इसी तनाव की वजह से वो सब हुआ। मेरी मानसिक स्थिति सही नहीं थी, जिसकी वजह से ये हुआ और इसके लिए फिर माफी मांगता हूं। मासूम शर्मा ने कहा कि हरियाणा महिला आयोग के समन पर हमने जवाब दे दिया है। अगर कोई सवाल-जवाब होता है तो देखते हैं। मैं महिलाओं की इज्जत करता हूं। मुझे लगता है, मंच से मुझे ये नहीं कहना चाहिए था। लोग बातें करते हैं, लेकिन पीछे की सच्चाई नहीं जानते। जहां एफआईआर हुई है, वहां फिजिकली भी जाऊंगा। जिसने मुझे धमकी दी है, वो बीजेपी के कई मंचों पर दिखाई दिया है, हालांकि वो कोई नेता नहीं है।

Also Read : 

 

Exit mobile version