Site icon Dainik Savera Times

बस और कंटेनर लॉरी की जोरदार टक्कर, पुलिसकर्मियों समेत 32 लोग घायल

bengaluru Road Accident

bengaluru Road Accident

नेशनल डेस्क: केरल के कोझिकोड जिले के कोयिलांडि में एक दर्दनाक हादसा हो गया है, जहां एक बस और कंटेनर लॉरी की टक्कर हो गई। इस हादसे में पुलिसकर्मियों समेत कुल 32 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

पुलिस के अनुसार, बस में मालाबार विशेष पुलिस (MSP) के जवान सवार थे, जो चुनाव ड्यूटी पूरी कर रात करीब साढ़े 12 बजे अपने शिविर लौट रहे थे। यह हादसा कोयिलांडि के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। इस हादसे में घायल हुए सभी लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। घायलों में 27 पुलिसकर्मी और पांच अन्य लोग शामिल हैं। हादसे के समय यातायात बाधित हो गया था। फिर दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू किया गया।

Exit mobile version