Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal: नारकंडा में नशे की खेप के साथ 3 नेपाली अरेस्ट, 9.28 किलोग्राम अफीम और 12 लाख नकदी जब्त

April 11, 2026

Himachal: नारकंडा में नशे की खेप के साथ 3 नेपाली अरेस्ट, 9.28 किलोग्राम अफीम और 12 लाख नकदी जब्त

हिमाचल डेस्कः शिमला जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में नारकंडा से तीन नेपाली नागरिकों को 9.28 किलोग्राम अफ़ीम और 12 लाख रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढे़ं :-

आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एन बहादुर उर्फ़ राजू (41), चक्र बहादुर (25) और मोहन साही (44) के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी सभी नेपाल के रहने वाले हैं।

गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार उन्हें एक गुप्त सूचना मिली थी कि नारकंडा इलाके में कुछ लोग बड़ी मात्रा में अफीम लेकर मौजूद हैं, जिसके बाद स्पेशल सेल की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने नारकंडा के पास एक चेकपॉइंट बनाया और उस गाड़ी को रोका, जिसमें आरोपी सफर कर रहे थे। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से नशीला पदार्थ और नकद बरामद हुआ, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्जः एसएसपी

इस मामले को लेकर शिमला के एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि भारी मात्रा के नशे के साथ पुलिस ने 3 नेपाली को गिरफ्तार किया है। इस सभी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

ये भी पढे़ं :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें