नेशनल डेस्क: राजस्थान के कोटा शहर में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब झालावाड़ रोड स्थित सिटी मॉल कोटा में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
कैसे लगी आग
जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 10:30 बजे मॉल की दूसरी मंजिल पर आग भड़क उठी। उस समय ज्यादातर दुकानें बंद थीं, लेकिन कुछ लोग मॉल में मौजूद थे। देखते ही देखते आग से धुआं और लपटें फैलने लगीं।
ये भी पढ़ें: ‘बंगाल समेत पांच राज्यों में BJP लगाएगी जीत की हैट्रिक’, पीएम मोदी ने जताया भरोसा
मौके पर पहुंची दमकल टीमें
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां करीब 10 मिनट के अंदर मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने के लिए शहर के अलग-अलग इलाकों से दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। कुल मिलाकर 12 से ज्यादा दमकल वाहन आग बुझाने में लगे रहे। काफी मशक्कत के बाद करीब डेढ़ घंटे में आग को नियंत्रित कर लिया गया।
कहां से शुरू हुई आग
दमकल विभाग के अनुसार, आग मॉल के ऊपरी हिस्से में स्थित बर्गर किंग के पास शुरू हुई थी। वहां से यह तेजी से आसपास के हिस्सों में फैल गई। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन तुरंत हरकत में आए और मॉल को खाली कराया गया। अंदर मौजूद लोग घबराकर बाहर भागते नजर आए। कुछ लोग इस घटना का वीडियो भी बनाते दिखे। धुएं का असर इतना ज्यादा था कि करीब 1 से 2 किलोमीटर तक इसका असर देखा गया।
प्रशासन की कार्रवाई
मौके पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई। मॉल के अंदर फिलहाल किसी को जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। जिला प्रशासन के अनुसार, आग की सूचना मिलते ही सभी टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई थीं। राहत की बात यह है कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
ये भी पढ़ें: नासिक में दर्दनाक हादसा: हॉस्पिटल की होइस्ट ट्रॉली में फंसा महिला का सिर, काफी देर तक चिल्लाती रही और…
आग लगने का कारण
शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि आग एसी में शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी के कारण लगी हो सकती है। हालांकि, असली वजह का पता जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मॉल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरी जांच और सुरक्षा जांच के बाद ही मॉल को दोबारा खोला जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...