Site icon Dainik Savera Times

मथुरा के ‘साधु’ की करतूत, खुद माथे पर लगाता था तिलक, देता था नशा, करता था दुष्कर्म

mathuras-sadhu-disdeeds-gave-drugs-and-committed-rape-mathura-news

mathuras-sadhu-disdeeds-gave-drugs-and-committed-rape-mathura-news

मथुरा। नाम अभिषेक मिश्रा। माथे पर गौड़ीय संप्रदाय का तिलक। बदन पर सफेद कुर्ता। नीचे धोती। मुंह में राधा नाम का जाप। ये पहचान किसी साधु की नहीं बल्कि इसी भेष में उस फर्जी व्यक्ति की है जो मासूमों को दुष्कर्म का शिकार बनाता था। इसके पहनावे से लोग इसे साधु समझते थे। जब हकीकत सामने आई तो लोग सन्न रह गए।

देखने में था सीधा, काम थे उल्टे

लोगों का कहना है कि आरोपित चेहरे से सीधा-साधा दिखाई देता था, लेकिन उसके मकान में आए दिन युवक और युवतियों के आने से शक भी होता था। गोवर्धन पुलिस ने एक दर्जन युवतियों को नशा कराकर दुष्कर्म करने वाले इंजीनियर साधु अभिषेक मिश्रा को उसके राधाकुंड के शेरगढ़िया मोहल्ला स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के पकड़े जाने पर आसपास के लोगों ने पुलिस का विरोध भी जताया, लेकिन पुलिस ने जब उसकी सच्चाई लोगों के सामने रखी तो हर कोई उसे कोसने लगा। यह कथित साधु सिर पर बाल नहीं रखता। उसके माथे पर हर समय गौड़ीय संप्रदाय का तिलक लगा रहता था।

पड़ोसियों को था शक, बचाता था भेष

वह सफेद कुर्ते और धोती में रहता था। घर से निकलते समय हाथ में एक माला लेकर राधे-राधे का जप करता था। राधाकुंड में परिक्रमा भी लगाने जाता था। साधु की तरह रहन-सहन के कारण लोगों ने उस पर विश्वास कर लिया था। राधाकुंड में रहने वालों का कहना है कि आरोपी के मकान में अक्सर नए-नए युवक और युवतियों का आना-जाना लगा रहता था। कई बार शक होता, लेकिन फिर मन में आया कि इस तरह से किसी के लिए गलत नहीं सोचना चाहिए। इसके चलते उन्होंने कभी उसका विरोध नहीं किया, लेकिन अब जब सच्चाई सामने आई तो सन्न रह गए। हर कोई उसे कोसने लगा।

पहले कराता था बच्चों को बीटेक

लोगों का कहना है कि इस तरह से धर्म की आड़ में अपराध करने वालों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि आरोपित को मंगलवार को जेल भेजा जाएगा। आरोपित के मोबाइल से कई युवतियों के साथ उसके अश्लील फोटो और वीडियो मिले हैं। पुलिस सभी युवतियों से संपर्क करके उनके बयान दर्ज कराएगी। उसके संपर्क में दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और अन्य प्रदेशों के युवक और युवती थे। अभिषेक मिश्रा के संपर्क में अब तक जानकारी में आए युवक-युवती देश के विभिन्न हिस्सों के हैं और बीटेक पास हैं। सभी नौकरी करते हैं। माना जा रहा है कि जब अभिषेक बीटेक करा रहा था, तब उसके संपर्क में कुछ युवक-युवती आए होंगे।

Also Read :

Exit mobile version