कुरुक्षेत्र। शाहाबाद के मीरी पीरी मेडिकल इंस्टीटयूट में 20 मार्च के विवाद के चलते एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंद्र सिंह धामी पहुंचे। आज यहां पहुंची संगत के साथ बैठक करेंगे। इसमें बड़ा फैसला आने की उम्मीद है। Meeting on Miri Piri dispute
20 मार्च को संस्थान में उस समय बड़ा विवाद हो गया था जब अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे कर्मचारियों से मिलने हरियाणा कमेटी के नामित सदस्य बलजीत सिंह दादूवाल समर्थकों व अन्य पदाधिकारियों के साथ पहुंच गए थे। यहां संस्थान को संभाले जाने को लेकर दादूवाल पक्ष और एसजीपीसी पक्ष आमने-सामने आ गया था तो जमकर हंगामा भी हुआ था, जिसके चलते पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा था।
हरियाणा कमेटी उपाध्यक्ष ने इस विवाद के बीच अपने साथ मारपीट किए जाने, पकड़ी उछालने के आरोप भी लगाए थे तो वहीं उन्होंने दादूवाल के साथ मिलकर एसपी को शिकायत भी दी थी। वहीं दूसरे पक्ष ने भी शिकायत दी थी, जिसमें दादूवाल व उनके समर्थकों पर संस्थान पर कब्जे के प्रयास तक के भी आरोप लगाए थे। दादूवाल पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने एसजपीसी पक्ष के सीनियर मीत प्रधान सरदार रघुजीत सिंह विर्क, बलदेव सिंह कैमपुरिया सहित 20 लोगों पर केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद विवाद और भी गहरा गया।
जहां अब एसजीपीसी दादूवाल पक्ष पर कार्रवाई की मांग कर रही है। वहीं, इसी के चलते ही एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंद्र सिंह धामी भी पहुंचे हैं। उनका कहना है कि वे प्रशासन को अपना मांग पत्र सौंपेंगे और प्रशासन मौके पर नहीं पहुंचा तो एसपी कार्यालय का भी घेराव किया जा सकता है। उधर तीन दिन पहले दादूवाल भी हरियाणा कमेटी मुख्यालय पर अपने समर्थकों के साथ बैठक कर धामी से भी बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने का ऐलान कर चुके हैं। Meeting on Miri Piri dispute
Also Read : घर लौटे आईआईटी बाबा ने साझा किया फ्यूचर प्लान
Also Read : मंडी गुलजार, सूने बाजार, कारोबार पर असर, व्यापारी चिंतित
Also Read : अब आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू
Also Read : सरकार का फोकस शिक्षा और शोध पर : मुख्यमंत्री