Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan और मलेशिया के बागान मंत्री Johari Abdul Ghani के बीच हुई बैठक

July 18, 2024

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan और मलेशिया के बागान मंत्री Johari Abdul Ghani के बीच हुई बैठक

नई दिल्ली : भारत और मलेशिया ने पाम ऑयल और अन्य क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने का फैसला किया है।केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मलेशिया के बागान एवं कमोडिटी मंत्री दातुक सेरी जोहरी अब्दुल गनी के बीच बैठक के दौरान इस पर चर्चा की गई। मलेशियाई मंत्री 16-19 जुलाई 2024 तक भारत की यात्रा पर हैं और उन्होंने आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर भारत और मलेशिया के बीच द्विपक्षीय कृषि सहयोग को और मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा की हैं।

दोनों पक्षों ने राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन – ऑयल पाम पर सहयोग करने की इच्छा व्यक्त की, कृषि और संबद्ध उत्पादों से संबंधित बाजार पहुंच के मुद्दों, कृषि में सहयोग के संस्थागतकरण और वृक्षारोपण क्षेत्र में डिजिटल प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग पर चर्चा की हैं। बैठक का समापन माननीय केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा भारत की सफल यात्रा के लिए मंत्री जोहरी अब्दुल गनी को धन्यवाद देने तथा कृषि एवं अन्य क्षेत्रों में निरंतर सहयोग की आशा व्यक्त करने के साथ हुआ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें