Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : मंत्री पंवार की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, मंत्री अस्पताल में भर्ती

minister-pawars-car-met-with-an-accident-2

minister-pawars-car-met-with-an-accident-2

पानीपत। प्रदेश के मंत्री कृष्ण लाल पंवार एक हादसे में घायल हो गए। वे एक निजी अस्पताल में दाखिल हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सुरक्षाकर्मियों ने संभाला था मोर्चा

इस हादसे में मंत्री की इनोवा गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। बताते हैं कि मंत्री का काफिला नेशनल हाईवे से पानीपत शहर की ओर बढ़ रहा था। तभी सड़क पर चल रही 3-4 गाड़ियां अनियंत्रित होकर उनके काफिले में घुस गईं। लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि मंत्री की इनोवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए मंत्री को गाड़ी से बाहर निकाला।

पहले ले गए थे सिविल अस्पताल

उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में उन्हें प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने पर शहरी विधायक प्रमोद विज, डीसी वीरेंद्र दहिया और एसपी भूपेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों की टीम मंत्री के स्वास्थ्य पर नजर रख रही है और शुरुआती जांच में उन्हें अंदरूनी चोटें लगने की बात सामने आई है।

कुछ समय पहले ही बदली थी गाड़ी

बीते 14 दिसंबर को ही मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उनके बाएं घुटने का ऑपरेशन हुआ था। चलने-फिरने में हो रही तकलीफ की वजह से उन्होंने अपनी सरकारी फॉर्च्युनर गाड़ी छोड़कर इनोवा में सफर शुरू किया था, क्योंकि इनोवा में चढ़ना-उतरना उनके लिए ज्यादा आरामदायक था। पंवार के पास वर्तमान में पंचायत एवं विकास विभाग के साथ-साथ खान एवं भूविज्ञान जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी है।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

 

Exit mobile version