Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana Weather : मौसम रहेगा साफ, चढ़ेगा पारा, 11 से बदलाव

May 8, 2026

Haryana Weather : मौसम रहेगा साफ, चढ़ेगा पारा, 11 से बदलाव

अंबाला। प्रदेश में अगले चार दिन तक मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान बढ़ना शुरू होगा। 11 मई से फिर से पश्चिमी विक्षोभ की आशंका जताई जा रही है।

13 तक रहेगा मौसम में बदलाव

इसके अलावा अरब सागर में डिप्रेशन या समुद्री तूफान बनने की संभावना भी जताई जा रही है। इसके चलते 11 से 13 मई के बीच मौसम में बदलाव तेज गति से आएगा। मई महीने का पहला सप्ताह ठंडा रहने के बाद अब तापमान में उछाल आने की संभावना है। शुक्रवार से मौसम में बदलाव शुरू होगा और अगले तीन से चार दिन मौसम पूरी तरह से साफ और शुष्क रहने की संभावना है।

45 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस बार मई महीने का तापमान सामान्य से कम रहा। पिछले सात दिनों में दिन और रात का तापमान सामान्य से कम रहने से लोगों को राहत मिली। मौसम में लगातार बदलाव, आंधी और ओलावृष्टि ने भीषण गर्मी को रोक दिया। 3 मई को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के 16 जिलों में बारिश हुई जिससे पूरे हरियाणा का तापमान सामान्य से नीचे बना रहा।

10-20 किमी की गति से चलेगी धूल भरी हवा

यदि बात करें मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन की तो उनके अनुसार अप्रैल के अंतिम दिनों और मई की शुरुआत में लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ था। इसके चलते दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे रहा। अगले तीन-चार दिनों के दौरान 10-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 8 मई को सक्रिय होने से कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल और बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

10-11 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत हैं। इसके अलावा अरब सागर में हलचल (डिप्रेशन या समुद्री तूफान) बनने की संभावना भी जताई जा रही है। इसके चलते 11 से 13 मई के बीच मौसम में बदलाव तेज गति से आएगा, जिसके दौरान हवाओं की गति बढ़ेगी, आंधी-तूफान और हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें