Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

MLA राजेंद्र राणा ने एक दिवसीय दौरे के दौरान सुजानपुर के लोगों को दी करोड़ों की सौगात

March 26, 2023

MLA राजेंद्र राणा ने एक दिवसीय दौरे के दौरान सुजानपुर के लोगों को दी करोड़ों की सौगात

सुजानपुर (गौरव जैन): सुजानपुर के युवाओं को खेलने के लिए पर्याप्त खेल मैदान मिले लोगों को आवाजाही के लिए बेहतरीन सड़क सुविधा हो हर वर्ग को हर सुविधा उपलब्ध हो इसी उद्देश्य से सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में काम किया जा रहा है। यह बात सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने इलाके के लोगों को करोड़ों रुपए की योजनाओं का तोहफा दिया। विधायक राजेंद्र राणा ने जंगलबैरी में खेल मैदान का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया, जिसकी स्वीकृत राशि करीब 13 लाख रुपए है। उन्होंने विधिवत शिलान्यास प्रक्रिया पूरी कर के युवाओं को कहां की खेल क्षेत्र में आप आगे बढ़े इसके लिए उन्हें किसी भी चीज की कमी महसूस नहीं होगी।

विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभा प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचे इसके लिए लगातार काम किया जाएगा। विधायक ने इस मौके पर लोगों की जन समस्याएं सुनी एवं उपस्थित विभागीय अधिकारियों निर्देश देते हुए कहा कि जो भी समस्याएं उनके सामने आई है उनका शीघ्र अति शीघ्र समाधान हो। इस दौरान विधायक ने अन्य कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत बजरोल से चमारडा़ वाया लम्बर सड़क का भूमि पूजन किया, जिसकी स्वीकृत राशि 4 करोड़ 45 लाख रुपए है। इस दौरान यहां उन्होंने पंचायत के लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए समस्याओं को हल करने करने को कहा। विधायक के नाम अन्य कार्यक्रम के अंतर्गत 2 करोड़ 91 लाख की लागत से बनकर तैयार हुई छम्ब से कुजाहबल वाया रोपड़ी सड़क का उद्घाटन किया, उसे विधिवत जनता के सुपुर्द किया। इस दौरान उन्होंने कक्कड़ सामुदायिक भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ जन समस्याएं सुनी।

विधायक राजेंद्र राणा रविवार 26 मार्च को भी विधानसभा क्षेत्र में रहेंगे एवं अपने गृह पंचायत से निगम प्रबंधन की लंबी दूरी की बस पटलांदर चंडीगढ़ बाया री चलोखर को हरी झंडी देकर रवाना करेंगे एवं लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। इससे पहले स्थानीय विधायक राजेंद्र राणा का इलाके के लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया निर्धारित अलग-अलग पंचायतों में उनका ढोल नगाड़े बजाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधि स्थानीय लोग पार्टी कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें