Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Modi 3.0 Cabinet: मोदी सरकार में सबसे कम उम्र के केंद्रीय मंत्री बने राम मोहन नायडू

June 9, 2024

Modi 3.0 Cabinet: मोदी सरकार में सबसे कम उम्र के केंद्रीय मंत्री बने राम मोहन नायडू

नयी दिल्ली: छत्तीस वर्षीय किंजावरपु राम मोहन नायडू केंद्रीय मंत्रिपरिषद में सबसे कम उम्र के मंत्रियों में से एक हैं।

अट्ठारह दिसंबर 1987 को जन्मे नायडू लगातार तीन बार लोकसभा के लिए चुने गए हैं। वे दिवंगत पूर्व तेदेपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री के येरन नायडू के बेटे हैं। उन्होंने दिल्ली के दिल्ली पब्लिक स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई पूरी की और बाद में लॉन्ग आइलैंड से एमबीए किया। वर्ष 2012 में कार दुर्घटना में अपने पिता येरन नायडू की दुखद मृत्यु के बाद, राम मोहन नायडू ने 26 साल की छोटी उम्र में 2014 में श्रीकाकुलम से लोकसभा सांसद के रूप में चुनाव लड़ा और जीत हासिल की, जिससे वे 16वीं लोकसभा में दूसरे सबसे कम उम्र के सांसद बन गए। राम मोहन नायडू कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण संबंधी स्थायी समिति के सदस्य के पद पर थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें