Site icon Dainik Savera Times

मोदी ने जर्मन चांसलर डी फ्रेडरिक मर्ज से की बातचीत

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जर्मनी के नये चांसलर डी फ्रेडरिक मर्ज़ से टेलीफोन पर बात की और भारत जर्मनी रणनीतिक साझीदारी को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

मोदी ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा, “जर्मनी के चांसलर डी फ्रेडरिक मर्ज़ से बात की और उन्हें पद संभालने पर बधाई दी। भारत और जर्मनी के बीच रणनीतिक साझीदारी को और मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हैं।”

ये भी पढ़ें- PM मोदी का आज गुजरात दौरा, सम्राट संप्रति संग्रहालय का करेंगे उद्घाटन

Exit mobile version