Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi के अडानी-अंबानी के भ्रष्टाचार के खुलासे से भक्तों में हड़कंप : कांग्रेस

May 9, 2024

PM Modi के अडानी-अंबानी के भ्रष्टाचार के खुलासे से भक्तों में हड़कंप : कांग्रेस

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अडानी अंबानी संबंधी कल के बयान पर उन्हें घेरने का प्रयास करते हुए गुरुवार को कहा कि यह श्री मोदी के चहेतों के भ्रष्टाचार का खुलासा है जो प्रधानमंत्री ने तीसरे चरण के चुनाव के बाद अपनी निश्चित हार को देखते हुए खुद किया है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मोदी ने 10 साल में पहली बार अडानी-अंबानी का नाम लिया है और कहा है कि वह बोरियों में रुपए दे रहे हैं और टेंपो में भर-भर रुपए इधर-उधर किए जा रहे हैं। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री की लाचारी बताया और कहा कि भ्रष्टाचार का खुलासा खुद करने के अलावा उनके पास अब कोई चारा नहीं बचा है। इस खुलासा से भाजपा के भ्रष्टाचारियों में हड़कंप मच गया है।

उन्होंने इसे प्रधानमंत्री की बेबसी करार देते हुए कहाख, “देश का प्रधानमंत्री इतना कमजोर, इतना लाचार, इतना असहाय और इतना मजबूर पहले कभी नहीं रहा। दस साल तक चुप रहने के बाद उन्होंने अन्ततः अडानी अंबानी का नाम लिया और उनके भ्रष्टाचार का खुद खुलासा किया है। यह खुलासा उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वजह से किया से है क्योंकि गांधी ही लगातार अडानी और अंबानी के भ्रष्टाचार को सामने लाने का प्रयास करते रहे हैं।” श्रीमती श्रीनेत ने कहा “अब तीसरे चरण के मतदान के बाद मोदी ने अडानी और अंबानी का नाम लेकर कह दिया है कि वे बोरों में पैसा लाकर टेंपो से भर भर कर इधर से उधर कर रहे है। अब साफ हो गया है कि भाजपा हार रही है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें