Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंडिगो की 550 से ज्यादा फ्लाइटें रद्द, देशभर के एयरपोर्ट्स पर मची हाहाकार

December 5, 2025

इंडिगो की 550 से ज्यादा फ्लाइटें रद्द, देशभर के एयरपोर्ट्स पर मची हाहाकार

नेशनल डेस्क: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पिछले चार दिनों से गंभीर अव्यवस्था का सामना कर रही है। लगातार उड़ानों में देरी और रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। केवल गुरुवार को ही 550 से ज़्यादा फ्लाइट कैंसिल होने के बाद दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और गोवा जैसे बड़े एयरपोर्ट पर स्थिति बिगड़ गई।

दिल्ली एयरपोर्ट का हाल

दिल्ली एयरपोर्ट पर हालात सबसे ज्यादा खराब रहे। सुबह तक 200 से अधिक इंडिगो फ्लाइट रद्द हो गईं, जिसमें 135 डिपार्चर और 90 अराइवल शामिल हैं। एयरपोर्ट के कई हिस्सों में हजारों बैग इधर-उधर पड़े दिखे और यात्री जमीन पर सोने को मजबूर थे।

यात्रियों की नाराजगी

एक यात्री ने कहा- हम शादी में जाने वाले थे, हमारा सामान गायब है। 12 घंटे से इंतजार कर रहे हैं लेकिन इंडिगो कोई जवाब नहीं दे रही। एक महिला यात्री ने बताया कि14 घंटे से न खाना मिला और न पानी। स्टाफ बात ही नहीं कर रहा।

ये भी पढ़ें: मिड डे मील की कढ़ी में चूहा मिलने से हड़कंप, 460 स्कूलों में भोजन बांटने पर लगी रोक

हैदराबाद और गोवा में भी हंगामा

इंडिगो की देरी से हैदराबाद एयरपोर्ट पर भी गुस्सा फूट पड़ा। यहां नाराज़ यात्रियों ने एयर इंडिया की एक फ्लाइट के सामने बैठकर उसे रोक दिया। एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी फ्लाइट शाम 7:30 बजे की थी लेकिन 12 घंटे बाद भी टेकऑफ का कोई समय नहीं बताया जा रहा। गोवा एयरपोर्ट पर भी यात्रियों और स्टाफ के बीच बहस बढ़ गई, जिसके बाद पुलिस को स्थिति संभालनी पड़ी।

कितनी उड़ानें रद्द हुईं?

देश के विभिन्न शहरों में इंडिगो की कई उड़ानें रद्द हुईं, जो इस प्रकार हैं…

मुंबई – 118

बेंगलुरु – 100

हैदराबाद – 75

कोलकाता – 35

चेन्नई – 26

गोवा – 11

भोपाल – 5

इंडिगो की सफाई

इंडिगो ने माना कि नए नियम लागू करने के बाद क्रू की जरूरत का सही अनुमान नहीं लगाया गया। सर्दियों के मौसम, तकनीकी दिक्कतों और स्टाफ की कमी ने मिलकर उड़ानों में भारी देरी कराई। DGCA को भेजी रिपोर्ट में एयरलाइन ने बताया कि पायलट और क्रू ड्यूटी के नए नियम फिलहाल वापस ले लिए गए हैं। रात की ड्यूटी की सीमा सुबह 5 बजे से बढ़ाकर 6 बजे करने वाला नियम हटाया गया। रात में केवल दो लैंडिंग की सीमा भी अस्थायी रूप से हटाई गई है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में प्रदूषण की मार… हवा में बढ़ा ज़हर, AQI फिर 400 के पार!

अगले 3 दिन और परेशानी बढ़ेगी

एयरलाइन ने चेतावनी दी है कि शेड्यूल सामान्य होने में 2–3 दिन और लग सकते हैं। 8 दिसंबर से इंडिगो ने अपना उड़ान शेड्यूल खुद ही कम कर दिया है ताकि हालात काबू में लाए जा सकें। इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कर्मचारियों को संदेश में कहा है कि स्थिति सामान्य करना आसान नहीं होगा, लेकिन कंपनी पूरे प्रयास कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें