Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Karnataka में डेंगू के 7000 से अधिक मामले आए सामने, CM Siddaramaiah ने आवश्यक कदम उठाने के दिए निर्देश  

September 11, 2023

Karnataka में डेंगू के 7000 से अधिक मामले आए सामने, CM Siddaramaiah ने आवश्यक कदम उठाने के दिए निर्देश  
बेंगलुरुः कर्नाटक में डेंगू के बढ़ते मामले के मद्देनजर राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सोमवार को कहा कि उन्होंने अधिकारियों को मच्छर जनित इस रोग के प्रसार की रोकथाम करने के लिये सभी आवशय़क एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया है। सिद्धरमैया ने लोगों से अपने घर के आसपास साफ-सफाई को प्राथमिकता देने का आग्रह भी किया। मुख्यमंत्री ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, पिछले कुछ दिनों में राज्यभर में डेंगू के 7,000 से अधिक मामले सामने आए हैं, जिनमें से 4,000 से अधिक मामले केवल बेंगलुरु शहर से हैं।
सिद्धरमैया ने कहा, कि डेंगू के मामले में वृद्धि के बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की और उन्हें सभी आवशय़क एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए। शहर में, मच्छरों को नियंत्रित करने के लिए रसायनों के छिड़काव, पानी जमा होने वाले स्थानों की पहचान करने और उन्हें साफ करने सहित प्रभावी उपाय अपनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, मैं जनता से अनुरोध करता हूं कि वे घर के आसपास साफ-सफाई को प्राथमिकता दें और सावधान रहें। डेंगू से डरें नहीं, जागरूक रहें। कर्नाटक के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडू राव ने शुक्रवार को डेंगू की प्रभावी निगरानी और रोकथाम के लिए एक रोग निगरानी डैशबोर्ड की शुरूआत की और एक मोबाइल ऐप जारी किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें