Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुरादाबाद में हज के लिए सबसे ज्यादा आवेदन

March 11, 2023

मुरादाबाद में हज के लिए सबसे ज्यादा आवेदन

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश में हज के लिए अब तक सबसे ज्यादा दो हजार 362 आवेदन मुरादाबाद मंडल से आये हैैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अंजना सिरोही ने शनिवार को बताया कि मुरादाबाद मंडल के मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर अमरोहा तथा संभल से अबतक 2362 आवेदन आ चुके हैं। हज यात्रा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च निर्धारित की गई है।

उन्होने बताया कि प्रदेश में सबसे ज्यादा हज पर जाने वाले जायरीनों में सबसे ज्यादा आवेदन 2 हजार 362 अकेले मुरादाबाद से हैं, जबकि दूसरे नंबर पर लखनऊ से एक हजार 261 तथा तीसरे नंबर पर एक हजार रामपुर से आए हैं। वहीं मंडल के बिजनौर से 951, अमरोहा से 683 तथा संभल से सबसे कम 664 आवेदन किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें