नेशनल डेस्क: गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ग्राम ढाबला के पास सोनीपत जा रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में 40 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के सोनीपत से श्रद्धालुओं का एक दल ओंकारेश्वर और उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए आया हुआ था। दर्शन के बाद सभी श्रद्धालु शुक्रवार तड़के उज्जैन से बस द्वारा सोनीपत लौट रहे थे। इसी दौरान गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर ग्राम ढाबला के पास बस का टायर अचानक फट गया, जिससे चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क किनारे पलट गई।
ये भी पढ़ें: Today’s Weather 2 Jan 2026: नए साल की ठिठुरन, कोहरा, शीतलहर और बर्फबारी से बदला मौसम का मिजाज
हादसे में बस में सवार महिला, पुरुष और बच्चे समेत 40 से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत शामगढ़ के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के दौरान दो घायलों की हालत गंभीर पाए जाने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
ये भी पढ़ें: Today’s horoscope 02 Jan 2026: कर्क राशि वालों की किस्मत में तरक्की का योग, जानें अन्य राशियों का हाल

