मुंबई: मुंबई के गिरगांव स्थित इस्कॉन मंदिर को एक धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। ईमेल मिलने की जानकारी मिलते ही मंदिर प्रबंधन ने तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन और बम स्क्वायड को सूचित किया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस और बम निरोधक दस्ता पहुंचा और पूरे मंदिर परिसर की गहन जांच की गई। हालांकि, जांच के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं पाई गई। धमकी भरा ईमेल इस्कॉन मंदिर की आधिकारिक ईमेल आईडी पर आया था। फिलहाल मुंबई की गावदेवी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद भी ली जा रही है।
इससे पहले, वीरवार को ईमेल के जरिए मुंबई के एक होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जानकारी के अनुसार, मुंबई के वरली स्थित ‘फोर सीजन’ होटल को एक अज्ञात शख्स की ओर से धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। होटल प्रशासन ने तुरंत मेल की जानकारी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को दी। ईमेल में तमिलनाडु पुलिस के लिए यूनियन बनाने की मांग की गई थी। ईमेल के जरिए 7 आईडीएक्स और आईईडी ब्लास्ट की धमकी दी गई थी, जिसमें फोर सीजन, मुंबई (होटल) के 3 वीआईपी रूम का जिक्र था।
ये भी पढ़ें : FY26 के लिए ₹2.01 लाख करोड़ अतिरिक्त खर्च को Lok Sabha की मंजूरी
मेष: दिन शुभ रहेगा...