रेवाड़ी। स्थानीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेता अपने बयानों के लिए सुर्खियों में हैं। पटौदी से भारतीय जनता पार्टी की विधायक विमला चौधरी के कुंवारों की शाादी कराने का बयान दिया था।
अब ये बयान हो रहा वायरल
इसके बाद अब एक और नेता का बयान वायरल हो रहा है। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष और परिवार पहचान पत्र के स्टेट कोऑर्डिनेटर सतीश खोला ने कुंवारों की पेंशन के लिए अनोखा वादा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी कुंवारे भारतीय जनता पार्टी को वोट दें, उनकी पेंशन बनवाने का काम वह करवाएंगे। इस बयान ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।
कुंवारों की लगेगी पेंशन
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश खोला ने कहा, मैंने जो भी कहा है मैं उसे पूरा भी करूंगा। 45 साल या उससे ऊपर के लोगों की अविवाहित (लड़का-लड़की) पेंशन योजना हमारी सरकार पहले से ही चला रही है। मैंने तो लोगों को सिर्फ सरकार की योजना की जानकारी दी है। इसको कोई किस रूप में लेता है ये उसके विवेक पर निर्भर करता है। हरियाणा के लोकल बॉडी चुनावों में नेताओं के बयान इस बार चर्चा का बड़ा विषय बने हैं।
लुभा रहे भाजपा के वादे
चुनावी माहौल में वोटरों को लुभाने के लिए अलग-अलग तरह के वादे किए जा रहे हैं, लेकिन रेवाड़ी और पटौदी क्षेत्र में भाजपा नेताओं द्वारा कुंवारों को लेकर दिए गए बयान सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। पटौदी की विधायक विमला चौधरी ने एक जनसभा में कहा कि अगर लोग भाजपा को वोट देंगे तो वह रेवाड़ी के सभी कुंवारों की शादी करवाने की जिम्मेदारी लेंगी।
मुद्दों से ध्यान भटका रहे बयान
उनके इस बयान के बाद सभा में मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाईं और यह बयान तेजी से वायरल हो गया। कई लोगों ने इसे चुनावी मजाक और हल्के अंदाज की राजनीति बताया, जबकि विपक्ष ने इसे गंभीर मुद्दों से ध्यान भटकाने वाला बयान करार दिया।
Also Read :
Also Read :
Also Read :
Also Read :

