Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ में सरेआम कत्ल, 12 युवकों ने घेरकर मारा, घटना CCTV में कैद

June 15, 2026

चंडीगढ़ में सरेआम कत्ल, 12 युवकों ने घेरकर मारा, घटना CCTV में कैद

Murder in Chandigarh 12 Youths Surrounded and Killed : चंडीगढ़। मौली जागरां के विकास नगर में देररात को 10 से 12 युवकों के एक समूह ने दो युवकों पर चाकुओं से हमला कर दिया। इस हमले में तोता नामक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया।

चाकुओं से वार कर रहे थे युवक

घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कई युवक दोनों दोस्तों को घेरते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ ही सेकेंड में विवाद हिंसक रूप ले लेता है और हमलावर लगातार चाकुओं से वार करते नजर आते हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।  घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात को अचानक शोर-शराबा सुनाई दिया। एक निवासी ने कहा कि जब हम बाहर निकले तो देखा कि कई युवक दो लोगों पर हमला कर रहे थे। पूरा दृश्य बेहद डरावना था।

पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

लोगों का कहना है कि खुलेआम हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत: इधर, सूचना मिलते ही मौली जागरां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल आकाश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जबकि तोता को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

हत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

मामले में मौली जागरांथाना प्रभारी एसएचओ जसकरण सिंह ने कहा कि पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे की वजह तलाश रही है। शुरुआती जांच में रंजिश और आपसी विवाद जैसे पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। जांच के दौरान कुछ अहम सुराग मिले हैं। आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें