NEET admit card issues : नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से NEET UG परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 21 जून को होगा।
इस परीक्षा में लगभग 22 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा। एनटीए की ओर से NEET UG परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों की मदद के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं।
उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा वाले दिन अभ्यर्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इसके अलावा, छात्रों को रफ कार्य के लिए अतिरिक्त चार पेज भी दिए जाएंगे। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम सेंटर में जाने से पहले एनटीए द्वारा जारी की गई जरूरी गाइडलाइंस को ध्यान से जरूर पढ़ लें।
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...