Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

मविआ महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएगी : राकांपा (एसपी)

March 4, 2025

मविआ महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएगी : राकांपा (एसपी)

मुंबई :  NCP (शरदचंद्र पवार) के नेता जयंत पाटिल ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव का नोटिस लाएगी, क्योंकि बजट सत्र के दौरान धनंजय मुंडे के मंत्री पद से इस्तीफे के बारे में विधानसभा को सूचित नहीं किया गया। विधानमंडल की कार्यवाही मंगलवार को शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मीडियार्किमयों को मुंडे के इस्तीफे के बारे में बताया और कहा कि उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है।

यह सदन के विशेषाधिकार हनन का मामला : जयंत पाटिल

एमवीएम में घटक शरद पवार नीत राकांपा (एसपी) के प्रदेश अध्यक्ष पाटिल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह सदन के विशेषाधिकार हनन का मामला है। इस तरह के घटनाक्रम की घोषणा पहले विधानमंडल में की जानी चाहिए थी। हम विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएंगे। विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में राकांपा (एसपी) के अलावा कांग्रेस और उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (उबाठा) शामिल हैं।

धनंजय मुंडे ने राज्य मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा

राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री धनंजय मुंडे ने मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। कुछ दिन पहले ही उनके करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड को सरपंच संतोष देशमुख हत्या मामले में मास्टरमाइंड बताया गया था। बीड के मसाजोग गांव के सरपंच देशमुख को पिछले साल नौ दिसंबर को कथित तौर पर अगवा कर यातना दी गई थी और बाद में उनकी हत्या कर दी गई थी। इस घटना को अंजाम इसलिए दिया गया था क्योंकि उन्होंने जिले में एक ऊर्जा कंपनी को निशाना बनाकर की जा रही जबरन वसूली के प्रयास को विफल करने की कोशिश की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें