Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

पश्चिम बंगाल : नैफ्था पाइपलाइन में आग, 15 कर्मचारी झुलसे

June 30, 2026

पश्चिम बंगाल : नैफ्था पाइपलाइन में आग, 15 कर्मचारी झुलसे

Naphtha pipeline catches fire 15 injured : कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हल्दिया रिफाइनरी में मंगलवार तड़के 4 बजे रिफाइनरी की नैफ्था ले जाने वाली एक पाइपलाइन में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। इस आग में 15 कर्मचारियों के झुलसने की खबर आ रही है।

आग बुझाने का चल रहा काम

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी और फैक्ट्री अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को बचाकर हल्दिया सब-डिविजनल अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है और आगे की जानकारी का इंतजार है। इस भीषण आग में कम से कम 15 कर्मचारियों के घायल होने (झुलसने) की खबर है। अधिक जानकारी का इंतजार है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग बुझाने का कार्य जारी है।

क्या होता है नैफ्था?

मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि नैफ्था कच्चे तेल के शोधन से प्राप्त एक अत्यधिक वाष्पशील और ज्वलनशील हाइड्रोकार्बन तरल होता है। जब कच्चा तेल उबला जाता है, तो पेट्रोल से ठीक पहले नैफ्था वाष्प के रूप में अलग हो जाता है। यह कुल कच्चे तेल का लगभग 15% से 30% होता है। इसका मुख्य उपयोग पेट्रोकेमिकल उद्योग में प्लास्टिक, रबर बनाने के लिए कच्चे माल के रूप में और पेट्रोल की गुणवत्ता सुधारने में किया जाता है। इसके अलावा पेंट, वार्निश, पॉलिश और ड्राई क्लीनिंग में भी इसका उपयोग होता है।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें