Site icon Dainik Savera Times

नौतपा शुरू, तपेगा हरियाणा, जानें, क्या करने से बढ़ेगा आपका बल

nautapa-begins-haryana-tempreture-increase-your-strength

nautapa-begins-haryana-tempreture-increase-your-strength

नई दिल्ली। नौतपा शुरू हो गया है। यह 2 जून तक रहेगा। यानी इन 9 दिनों में भयंकर गर्मी पड़ने के आसार हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार ये ऐसे 9 दिन होते हैं, जिनमें सूर्य पृथ्वी के सबसे करीब होते हैं और ऐसे में तेज धूप के साथ ही गर्म हवाएं गर्मी को चरम पर पहुंचा देती हैं।

जानिये, इन नौ दिन कैसा रहेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और पश्चिम भारत के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 28 से 30 मई के बीच तेज आंधी आने के आसार हैं। यदि बात करें दिल्ली की तो यहां भीषण गर्मी पड़ रही है। हरियाणा में भी गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है।

तापमान में सिरसा ने रोहतक को पछाड़ा

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान सिरसा में 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा रोहतक में 45.3 डिग्री, भिवानी और बोपानिया में 44 डिग्री, नूंह में 43.5 डिग्री तथा नारनौल में 42.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. हिसार, गुरुग्राम, करनाल, सोनीपत और जींद सहित कई जिलों में लू का असर रहा। मौसम विभाग का कहना है कि 28 मई तक अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। इसके बाद बारिश से तापमान में 6 से 7 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। गर्मी से राहत की संभावना कम है। बिहार, झारखंड और ओडिशा में मौसम करवट ले सकता है। यहां मध्यम बारिश की संभावना है। ओडिशा और झारखंड में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

क्या है नौतपा, क्या करना चाहिए इन दिनों

नौतपा का सामान्य भाषा में अर्थ है ‘नौ दिनों की तपिश’। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार सूर्य देव लगभग 14 दिनों तक रोहिणी नक्षत्र में रहते हैं, लेकिन शुरुआती नौ दिनों में सूर्य का प्रभाव सबसे अधिक माना जाता है। यही कारण है कि इन दिनों धरती पर गर्मी बढ़ जाती है और तापमान अपने ऊंचे स्तर पर पहुंचता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन दिनों सूर्य उपासना करने से व्यक्ति के भीतर आत्मबल बढ़ता है और जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है। यह समय सेवा, दान और आत्मशुद्धि का भी माना जाता है।

कितने डिग्री तक पहुंचेगा पारा

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भयंकर गर्मी बढ़ेगी। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में तापमान 47 से 48 डिग्री तक जा सकता है। राजस्थान के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक जाने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार 28-29 मई को एक नए पश्चिमी विक्षोभ राहत देगा। इस कारण कुछ हिस्सों में तेज आंधी या हवा चलेंगी। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है, और न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है।

इस दिन से मिल सकती है राहत

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 29 मई से गर्मी से धीरे-धीरे राहत मिलने का अनुमान लगाया है। आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले सात दिनों तक मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में तथा अगले 3-5 दिनों तक पूर्वी और उससे सटे प्रायद्वीपीय भारत में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

Also Read :

Exit mobile version