Last Updated: November 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

नवी मुंबई: तीन मंजिला इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका, बचाव अभियान जारी

July 27, 2024

नवी मुंबई: तीन मंजिला इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका, बचाव अभियान जारी

मुंबई: नवी मुंबई में एक दुखद घटना में तीन मंजिला इमारत ढह गई। शनिवार सुबह नवी मुंबई के शाहबाज गांव में ढही इमारत के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस, दमकल और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम मौके पर मौजूद है और बचाव अभियान चला रही है। नवी मुंबई के डिप्टी फायर ऑफिसर पुरुषोत्तम जाधव ने बताया कि दो लोगों को बचा लिया गया है और दो के फंसे होने की आशंका है।

दो लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका: दमकल विभाग अधिकारी

जाधव ने बताया, “हमें सुबह 4.50 बजे एक इमारत गिरने की सूचना मिली। 2 लोगों को बचा लिया गया है। दो लोगों के फंसे होने की आशंका है और उन्हें बचाने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।” नवी मुंबई नगर निगम के आयुक्त कैलास शिंदे ने कहा कि बचाव अभियान जारी है। शिंदे ने कहा, “इमारत सुबह करीब 5 बजे ढह गई। यह एक जी+3 इमारत है। दो लोगों को बचा लिया गया है और दो के फंसे होने की आशंका है। एनडीआरएफ की टीम यहां है, बचाव अभियान चल रहा है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें