Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : प्रदेश के 175 केंद्रों पर 65 हजार से अधिक ने दी परीक्षा

neet-exam-was-conducted-at-175-centres

neet-exam-was-conducted-at-175-centres

अंबाला। आज प्रदेश के 175 केंद्रों पर 65 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसके लिए सरकार ने पूरी व्यवस्थ कर ली थी। समय-समय पर इसकी सूचना भी अलग-अलग माध्यमों से दी जा चुकी थी। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक ऑफलाइन मोड में हुई। परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया। इसके बाद प्रवेश द्वार बंद कर दिया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली थी।

पांच केंद्रों पर 1998 ने दी परीक्षा

कुरुक्षेत्र। एनईईटी (यूजी) 2026 की परीक्षा को जिला में प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सफलतापूर्वक हुई। इस जिला में पांच स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए थे। इन परीक्षा केंद्रों में 2051 में से 1998 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसके साथ ही 53 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा के लिए परीक्षा केदो को 3 जोन में बांटा गया था। प्रत्येक जोन में एक-एक एचसीएस अधिकारी को विशेष जिम्मेदारी दी गई थी। परीक्षार्थियों को सुविधा देने के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए गए थे। सभी तैयारी के साथ जिले में परीक्षा को शांति पूर्वक ढंग से संपन्न करवाया गया है।

गलत केंद्र पहुंचे परीक्षार्थी, पुलिस ने की मदद

नूंह। यहां परीक्षा देने पहुंचे एक युवक और युवती गलत परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए, जिससे वे घबरा गए और परेशान हो उठे। उनका वास्तविक परीक्षा केंद्र गांधी पार्क के पास स्थित गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल-11 था, जबकि वे गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी संस्कृत स्कूल-1 पहुंच गए थे। प्रवेश का समय नजदीक था और दोनों केंद्रों के बीच लगभग तीन किलोमीटर की दूरी थी। ऐसे में दोनों परीक्षार्थियों ने नूंह पुलिस से संपर्क किया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और मौके पर मौजूद ईआरवी टीम ने दोनों युवाओं को अपनी गाड़ी से सही परीक्षा केंद्र तक समय रहते पहुंचाया।

1600 से ज्यादा ने दी परीक्षा

नीट यूजी परीक्षा के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां करीब 1600 से अधिक परीक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हुई, जबकि केंद्रों पर प्रवेश का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित था। प्रशासन की ओर से पहले ही परीक्षार्थियों से समय से पहले पहुंचने की अपील की गई थी। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए व्यापक पुलिस व्यवस्था की गई थी।

परीक्षार्थी बोले- इस बार आसान था पेपर

परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थी नमन ने कहा कि इस बार पेपर काफी अच्छा आया हुआ था। एनसीईआरटी की बुक में से ही सभी क्वेश्चन आए हुए थे, जिसके चलते उन्होंने सभी प्रश्न आसानी से अटेंड किए हैं। उन्होंने कहा कि बायो और केमिस्ट्री काफी आसान थी। जो उन्होंने तैयारी की थी, सभी उनमें से आए हैं, जिसके चलते इस बार कट ऑफ ज्यादा जा सकती है.

नहीं हुई कोई परेशानी

परीक्षा देकर निकली पूजा ने बताया कि पेपर काफी आसान था। कुल मिलाकर पिछले साल की अपेक्षा इस बार पेपर आसान था। आसान होने की वजह से ज्यादा बच्चे पास होंगे। उन्होंने कहा कि उनके टीचरों ने जो उनको तैयारी कराई थी सभी उसके अनुसार ही आया है जिसके चलते उनको किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई।

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

Exit mobile version