Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

NEET (UG) 2026 : भारत में नहीं चलेगा टेलीग्राम, 22 जून तक पाबंदी

June 16, 2026

NEET (UG) 2026 : भारत में नहीं चलेगा टेलीग्राम, 22 जून तक पाबंदी

NEET (UG) 2026 Telegram banned till June 22 : नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। यह रोक नीट 2026 की पुनर्परीक्षा के चलते लगाई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी NTA ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 की पुनर्परीक्षा से पहले केंद्र सरकार की ओर से मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने के फैसले का स्वागत किया है।

21 जून को NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने निर्देश जारी कर भारत में टेलीग्राम की सेवाओं पर 22 जून 2026 तक अस्थायी रोक लगाने को कहा है। यह कदम 21 जून को आयोजित होने वाली NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कहा है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69 A के तहत एक निर्देश जारी किया है।

मैसेज एडिट सुविधा 30 जून तक बंद 

इसके तहत भारत में टेलीग्राम प्लेटफॉर्म का एक्सेस एक तय और सीमित समय के लिए (22 जून 2026 तक) सीमित किया गया है। इस अवधि में नीट (यूजी) 2026 की दोबारा परीक्षा का दिन और उसके ठीक बाद का समय शामिल है।” एजेंसी ने आगे कहा, “निर्देश में प्लेटफॉर्म से कहा गया है कि वह भारत में पहले से पोस्ट किए गए मैसेज के लिए ‘मैसेज-एडिटिंग’ फीचर को एक तय समय (30 जून 2026) तक बंद कर दे। यह कदम उस खास फीचर को ध्यान में रखकर उठाया गया है, जिसका इस्तेमाल राष्ट्रीय परीक्षाओं के संबंध में घटना के बाद ‘पेपर लीक’ के सबूत गढ़ने के लिए किया जाता रहा है। साथ ही प्लेटफॉर्म को ऑर्डर दिए गए हैं कि भारत में पहले से पोस्ट किए गए मैसेज पर से मैसेज एडिट की सुविधा को भी बंद करने को कहा है। यह समय 30 जून 2026 को समाप्त होगा। यह कदम प्लेटफॉर्म के उस स्पेशल स्ट्रक्चर को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। इसके माध्यम से राष्ट्रीय परीक्षाओं के संबंध में परीक्षा के बाद नकली ‘पेपर लीक’ के सबूत तैयार किए जाने की कई घटनाएं सामने आईं हैं।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें