Rabri Devi asked time For vacating bungalow : पटना। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बिहार सरकार को पत्र भेजकर बंगला खाली नहीं करने की वजह बताई है। इसके लिए उसने सरकार से मोहलत भी मांगी है। इसके लिए उसने लालू प्रसाद के खबरा स्वास्थ्य का हवाला दिया है।
उल्लेखनीय है कि बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी को बंगला खाली करने का नोटिस भेजा था। 15 दिनों में राबड़ी देवी को राबड़ी आवास खाली करना था। 15 दिन पूरे होने के बाद एक बार फिर यह मामला गरमा गया है। इस बीच राबड़ी देवी ने बिहार सरकार को लेटर लिखा और आवास खाली नहीं करने की वजह बताई है। राबड़ी देवी ने लेटर से बताया कि आरजेडी सुप्रीमो और पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद के स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टर ने खास सावधानी बरतने की सलाह दी है। डॉक्टर के अनुसार उनको संक्रमण का खतरा रहता है। ऐसे में उनके लिए 10 सर्कुलर आवास में अलग से रहने के लिए विशेष कमरे की व्यवस्था की है। उन्होंने बिहार सरकार से अनुरोध किया कि जो नया बंगला उन्हें आवंटित किया है। उसमें राबड़ी आवास की तरह ही व्यवस्था की जाए। यानी कि लालू प्रसाद के लिए नए बंगले में उन्होंने विशेष कमरे और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपील की। राबड़ी देवी ने लिखा कि जब बंगले का रिनोवेशन पूरा हो जाएगा, तो वे 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास में शिफ्ट हो जाएंगी।
भवन निर्माण विभाग की ओर से राबड़ी देवी को आवास खाली करने के लिए 15 दिनों का नोटिस मिला था। पिछले दिनों सांसद मीसा भारती ने कहा था कि लालू परिवार बंगला खाली कर देगा। ऐसे में 15 दिन पूरा होने पर बिहार सरकार को राबड़ी देवी के अंतिम फैसले का इंतजार था। इस बीच अब राबड़ी देवी के लेटर लिखे जाने पर सरकार की ओर से क्या कुछ फैसला लिया जाता है, यह देखने वाली बात होगी। बता दें कि राबड़ी देवी कौटिल्य नगर वाले बंगले का निरीक्षण करने पहुंचीं थीं। ऐसे में चर्चा जोरों पर थी कि लालू परिवार राबड़ी आवास खाली कर इसी बंगले में शिफ्ट हो सकता है।
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...