Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

नीट-यूजी लीक मामला : सीबीआई ने 2 और लोगों को पटना से गिरफ्तार किया

July 10, 2024

नीट-यूजी लीक मामला : सीबीआई ने 2 और लोगों को पटना से गिरफ्तार किया

नई दिल्ली: सीबीआई ने मैडीकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी’ प्रश्नपत्र के कथित लीक मामले में एक अभ्यर्थी समेत 2 और लोगों को पटना से गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एजैंसी द्वारा मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या 11 हो गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि नालंदा निवासी नीट-यूजी अभ्यर्थी सन्नी और गया निवासी अन्य अभ्यर्थी रंजीत कुमार के पिता को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले में अब तक बिहार से 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि गुजरात के लातूर और गोधरा में कथित हेराफेरी के सिलसिले में 1-1 व्यक्ति को तथा साजिश के सिलसिले में देहरादून से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

सीबीआई ने इससे पहले हजारीबाग स्थित ओएसिस स्कूल के प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य तथा उन 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने नीट अभ्यर्थियों को कथित तौर पर सुरक्षित परिसर उपलब्ध कराया था। इस परिसर से बिहार पुलिस ने जले हुए प्रश्नपत्र बरामद किए थे। मैडीकल प्रवेश परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीबीआई ने 6 एफआईआर दर्ज की हैं। बिहार में दर्ज एफआईआर प्रश्नपत्र लीक होने से संबंधित है जबकि गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में दर्ज एफआईआर अभ्यथ्íियों के स्थान पर परीक्षा देने और धोखाधड़ी से संबंधित हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें