Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रीलंकाई मानव तस्करी मामले में NIA ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

August 11, 2024

श्रीलंकाई मानव तस्करी मामले में NIA ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: एनआईए ने अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी मामले में मुख्य आरोपी को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया। आरोपी का आतंकी संगठन लिट्टे से पुराना कनेक्शन है। एनआईए ने मामले में वांछित चल रहे आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। एनआईए अधिकारियों ने कहा कि आरोपी सीनी आबुलखान को रामनाथपुरम तमिलनाडु से पकड़ा गया। वह अपने सहयोगियों के साथ तस्करी के पीड़ितों को आगे की कैद के लिए ट्रेन, कार और बाइक से मंगलूरू भेजने से पहले नाव में कैद करता था। आरोपी तीन साल से फरार चल रहा था। आरोपी का लिट्टे (लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम) आतंकवादी संगठन के साथ भी संबंध था। पिछले दिनों एनआईए ने मानव तस्करी से जुड़े सिंडिकेट के खुलासे के लिए जांच शुरू की थी। जांच के दौरान एनआईए ने पाया कि सिंडिकेट देश के विभिन्न हिस्सों से संचालित हो रहा था। जांच के बाद ही एनआईए की टीम ने एक साथ छापेमारी की। गिरफ्तार आरोपियों के तार सीमा पार तस्करों से जुड़े थे। जो भारतीय युवाओं को लुभाकर विदेशों में तस्करी करने में लगे थे।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें