Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

नीता अंबानी ने एशियाई खेलों की जीत पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सराहना की

September 25, 2023

नीता अंबानी ने एशियाई खेलों की जीत पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सराहना की

नई दिल्लीः नीता अंबानी ने चीन के हांगझू में हो रहे एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है। भारतीय टीम ने श्रीलंका को पछाड़ते हुए 19 रनों से जीत हासिल की। नीता अंबानी ने कहा, “एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतने पर टीम इंडिया को बधाई! आपकी ऐतिहासिक जीत पर देश को गर्व है और यह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। हमारी महिला टीम ने एक बार फिर दिखाया है कि सही सोच, समर्थन, विश्वास और सामूहिक भावना की वजह से वे अजेय हैं!”

भारत में महिला क्रिकेट के लिए यह एक उल्लेखनीय वर्ष रहा है, इसकी शुरुआत टी20 विश्व कप में टीम के बेहतरीन प्रदर्शन से हुई थी। उसके बाद ऐतिहासिक डब्ल्यूपीएल और अब एशियाई खेलों में भी टीम ने कमाल का खेल दिखाया। एशियाई खेलों में टीम का नेतृत्व हरमनप्रीत कौर कर रही हैं। जिन्होंने महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की कप्तानी भी की थी। मुंबई इंडियंस ने इस साल महिला प्रीमियर लीग के चैंपियंस् का ताज पहना था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें