Nitish Kumar: बिहार की राजनीति आज बेहद अहम मोड़ पर खड़ी है। मौजूदा मुख्यमंत्री नितीश कुमार आज अपने कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद वह राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। उनके इस्तीफे के साथ ही नए मुख्यमंत्री के नाम पर चल रही अटकलों का भी अंत हो सकता है। सुबह 11 बजे होने वाली कैबिनेट बैठक के बाद नितीश कुमार दोपहर करीब 3 बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक होगी।
इस बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहेंगे। इस बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाई जाएगी। हालांकि औपचारिक घोषणा शाम 4 बजे एनडीए विधायक दल की बैठक में की जाएगी।
ये भी पढ़ें- मौसम में आया बड़ा बदलाव: उत्तर-पश्चिम भारत में बढ़ेगी गर्मी, पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों में बारिश का अलर्ट
सम्राट चौधरी सबसे आगे
मुख्यमंत्री पद की रेस में फिलहाल सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है। जातीय समीकरणों और राजनीतिक संतुलन के लिहाज से वे एक मजबूत दावेदार माने जा रहें है। वे कुर्मी-कुशवाहा समीकरण में फिट बैठते हैं और पार्टी नेतृत्व नरेंद्र मोदी और अमित शाह के करीबी माने जाते हैं।
निशांत कुमार पर भी नजर
नई सरकार के गठन के बीच उपमुख्यमंत्री पद को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट के मुताबिक निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। यदि ऐसा होता है तो इस बार राज्य में केवल एक ही उपमुख्यमंत्री हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान में दो डिप्टी सीएम हैं।
मंत्रिमंडल में बदलाव के संकेत
नई सरकार में मंत्रियों के चयन को लेकर भी हलचल तेज है। माना जा रहा है कि बीजेपी अपने कोटे से कुछ नए चेहरों को मौका दे सकती है, जबकि ‘नॉन-परफॉर्मिंग’ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। इसके अलावा नितिन नबीन के राष्ट्रीय स्तर पर नई भूमिका में जाने के बाद खाली हुई जगह को भी भरा जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...