Site icon Dainik Savera Times

कमर्शियल वाहनों की ग्रीन कार्ड के बिना चार धाम में नो एंट्री : Dehradun RTO

देहरादून: चारधाम यात्र में आने वाले कमर्शियल वाहन चालकों को अब ग्रीन कार्ड के बिना एंट्री नहीं मिलेगी। इस बार ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था को और भी सुगम बना दिया गया है। देहरादून आरटीओ सुनील शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि चारधाम यात्र के लिए एक माह पहले ही ग्रीन कार्ड जारी किए जाएंगे। पीली प्लेट की जितनी भी गाड़ियां हैं उनके लिए ही ग्रीन कार्ड बनाना जरूरी होगा, चाहे वाहन प्रदेश का हो या दूसरे राज्य का हो। बसों के संचालन के लिए यूनियन से बातचीत कर रोटेशन सिस्टम लागू किया गया है।

ये भी पढ़ें- पंजाब में बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून की तैयारी, आज विधानसभा में पेश होगा ‘सत्कार एक्ट 2026’

Exit mobile version