Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

नारंगी जी से अच्छी एक्टिंग कोई नहीं कर सकता : जया बच्चन

December 20, 2024

नारंगी जी से अच्छी एक्टिंग कोई नहीं कर सकता : जया बच्चन

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने चोटिल भाजपा सांसद प्रताप सारंगी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि वो एक्टिंग कर रहे हैं। सारंगी संसद भवन की सीढ़ियों से गिर कर जख्मी हो गए थे।शुक्रवार को संसद भवन परिसर में गृहमंत्री अमित शाह की माफी और इस्तीफे की मांग के साथ विपक्ष प्रदर्शन कर रहा है। प्रदर्शन में शामिल जया बच्चन ने कहा, ‘‘हम लोग सभी हाउस के अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, इन लोगों ने हमें जाने नहीं दिया। सभी सीढ़ी मे मोटे-मोटे लोग खड़े थे। ऐसी स्थिति में अगर कोई दूसरे पर गिरेगा, तो उसके बगल वाला भी गिरेगा ही। मैं तो यही कहूंगी कि यह सब बेकार का ड्रामा है।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘नारंगी जी, राजपूत जी और इस नागालैंड की महिला से अच्छी ए¨क्टग कोई भी नहीं कर सकता है। इन तीनों से अच्छी एक्टिंग करते हुए आज तक किसी को भी नहीं देखा। यह सभी (भाजपा के नेता) लोग सीढ़ी पर खड़े थे। नीचे तो हम लोग खड़े थे। हम ऊपर जाने की कोशिश कर रहे थे। मैं कहूंगी कि एक्टिंग से जुड़े सभी अवॉर्ड इन लोगों को दिया जाना चाहिए। यह सब कुछ किसी फिल्मी स्क्रिप्ट की तरह था। मैं खुद ही इसकी गवाह हूं कि ये लोग हमें संसद में जाने से रोक रहे थे। इन लोगों ने हमें धक्का दिया था, ताकि हम संसद में नहीं जा सकें।’’

प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘‘राहुल गांधी पर पूरी तरह से झूठे आरोप लगाए गए हैं। वो नीचे खड़े थे और ये लोग ऊपर थे और आप कह रहे हो कि हमारी तरफ से धक्का आया है, जो पूरी तरह असंभव है। यह तो पूरी तरह से हास्यास्पद मालूम पड़ता है और जब यह पूरा मामला कोर्ट कचहरी में जाएगा, तो कोर्ट भी हंसेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यही कहूंगा कि आप लोगों ने जिस तरह से डॉ अंबेडकर का अपमान किया है, उसके लिए देश से माफी मांगिए। इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि अमित शाह ने डॉ अंबेडकर पर अशोभनीय टिप्पणी की है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। आज देश के सामने एक बड़ा मुद्दा है।’’

ये भी पढ़ें: हाई स्कोरिंग मैचों के बाद अंकतालिका में उथल-पुथल, किसके सर पर सजी ऑरेंज और पर्पल कैप?

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें