Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

सांसद संजय सिंह को राहत नहीं, न्यायिक हिरासत 10 नवंबर तक बढ़ी

October 27, 2023

सांसद संजय सिंह को राहत नहीं, न्यायिक हिरासत 10 नवंबर तक बढ़ी

नेशनल डेस्क : आप सांसद संजय सिंह को बड़ा झटका देते हुए दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 10 नवंबर 2023 तक बढ़ा दी है। उन्हें आज अदालत में पेश किया गया क्योंकि आज उनकी न्यायिक हिरासत का आखिरी दिन था। सांसद को ईडी ने दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी मामले में 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।

उन्होंने अदालत में कहा कि वह मधुमेह से पीड़ित हैं और उन्होंने अपने निजी डॉक्टर से सलाह मांगी है। कोर्ट ने निजी डॉक्टर से सलाह लेने की इजाजत दे दी. कोर्ट ने संजय सिंह को अपने परिवार के घरेलू खर्चों के लिए चेक पर हस्ताक्षर करने की भी अनुमति दी। अदालत ने संजय सिंह को अपने एमपीएलएडी फंड से विकास कार्य करने के लिए एमसीडी आयुक्त को लिखे पत्र पर हस्ताक्षर करने की भी अनुमति दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें