Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Update: ठंड से राहत नहीं, अगले 2 दिनों तक उत्तर भारत में जारी रहेगी शीतलहर

January 24, 2024

Weather Update: ठंड से राहत नहीं, अगले 2 दिनों तक उत्तर भारत में जारी रहेगी शीतलहर

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने अपने दैनिक बुलेटिन में कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री सैल्सियस के बीच है। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार के कई हिस्सों में 6- 10 डिग्री सैल्सियस है।

आईएमडी के अनुसार, यह बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड, उत्तरी हरियाणा, राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में सामान्य से 3-5 डिग्री सैल्सियस नीचे है और उत्तर भारत के बाकी हिस्सों में सामान्य है। मंगलवार सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सैल्सियस मेरठ (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) में दर्ज किया गया।

आईएमडी ने आगे भाविष्यवाणी की है कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार और बुधवार को, वहीं कुछ हिस्सों में गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को अलगअलग इलाकों में ठंडे दिन से लेकर बहुत ठंडे दिन रह सकते हैं। मंगलवार और बुधवार को पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में,

इसी तरह की स्थिति जारी रहने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि मंगलवार और गुरुवार के दौरान उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में और मंगलवार, बुधवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में शीत लहर की स्थिति होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें